Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: इन जातकों को मिलेगा नौकरी का ऑफर, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: इन जातकों को मिलेगा नौकरी का ऑफर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन राशियों के अनुसार मिलाजुला रहेगा, लेकिन अगर आप संयम और सोच-समझकर काम करेंगे, तो ज्यादातर स्थितियाँ आपके पक्ष में हो सकती हैं। अपने रिश्तों, कार्य और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 23 Feb 2025 07:52:19 AM (IST)

Updated Date: Sun, 23 Feb 2025 10:12:53 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।

HighLights

  1. मेष: स्वास्थ्य में परेशानी
  2. वृषभ: आर्थिक गिरावट।
  3. मिथुन: व्यापार में लाभ

धर्म डेस्क, इंदौर। राशिफल के अनुसार, 23 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशियों को बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, वहीं कुछ राशियों को किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

  • आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है।
  • परिवार में भी आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। खासकर पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति को संभालने के लिए संयम बनाए रखें।

वृषभ (Taurus)

  • आज का दिन सामान्य रहेगा। जो कार्य आप कर रहे हैं, वे पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
  • व्यापार में आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है, और परिवार में भी मतभेद हो सकते हैं। ध्यान रखें कि छोटे विवादों से बचें।

मिथुन (Gemini)

  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  • घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। कोई नया वाहन या मकान भी खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer)

  • आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी खास काम के लिए बाहर यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
  • परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप परिवार के भले के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी।

सिंह (Leo)

  • आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में भी कोई नया ऑफर मिल सकता है।
  • परिवार से सहयोग मिलेगा और मित्रों से भी आर्थिक लाभ की संभावना है। नए अवसरों का लाभ उठाएं।

कन्या (Virgo)

  • आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको किसी काम विशेष के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें, क्योंकि आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।
  • परिवार में किसी प्रियजन का दुखद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी विवाद से बचें।

तुला (Libra)

  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थोड़ा संभल कर रहें।
  • परिवार में किसी सुखद समाचार की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, और कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके साथी आज आपको अपनी दिल की बातें कह सकते हैं। यह आपको खुश करेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
  • आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

  • आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी से विवाद हो सकता है, जिससे आपके काम में रुकावट आ सकती है।
  • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार में किसी प्रियजन से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। संयम रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

मकर (Capricorn)

  • आज आपका दिन कठिन रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, और परिवार में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिससे माहौल बिगड़ सकता है।
  • व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए नया निवेश करने से बचें। यात्रा में सावधानी बरतें, और किसी भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-समझ कर काम करें।

कुंभ (Aquarius)

  • आज आपको किसी अपरिचित की बातों से प्रभावित होकर अपने पार्टनर पर झूठा आरोप लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपका संबंध बिगड़ सकता है।
  • अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें और दूसरों की बातों पर भरोसा करने से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces)

  • आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम मिल सकता है, और आप बड़ी डील पार्टनरशिप में कर सकते हैं।
  • स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
Trending News