Parmarth TV
जयपुर। भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर का महापौर बनना लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस ने यहां पर खुद को महापौर की रेस से बाहर कर लिया। प्रदेश के 305 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आज आज आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस समेत कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
बीकानेर में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अनिल कल्ला के सामने पार्टी के ही नवरतन डागा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के साथ बगावत के संकेत दिए हैं। भरतपुर में किसका बोर्ड बनेगा,इस बात का फैसला निर्दलीय पार्षद करेंगे। उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी की ओर से पारस सिंघवी का नाम नामांकन दाखिल किया है। उनका भी मेयर बनना लगभग तय हो चुका है।
अजमेर और पाली समेत कई निकायों में भी प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। आपको बता दें कि कल नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। अध्यक्ष के लिए मतदान 21 सितंबर और उपाध्यक्ष के चुनाव 22 सितंबर को होगा।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







