Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders: क्या आज कम हो गई हैं कीमतें? ये हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV Donald Trump ने अब ईरान को लेकर अपने अधिकारियों को दे दिया है ये आदेश, विवादित मैप कर दिया पोस्ट | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV राज्यसभा सांसद Satish Poonia को भाजपा ने अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV जेन-जी को लेकर Kiren Rijiju का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी बोल दी ये बात | Parmarth TV LPG की किल्लत का अब नहीं करना पड़ेगा सामना, सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, आज ये हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan में जल्द ही किसानों को मिलने लगेगी ये सुविधा, सीएम भजनलाल ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan में जल्द ही किसानों को मिलने लगेगी ये सुविधा, सीएम भजनलाल ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश में जल्द ही सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध होने लगेगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से बात का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

वर्तमान में 26 जिलों के 3 लाख 34 हजार से अधिक किसानों को कृषि के लिए दिन में बिजली मिल रही है तथा जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रसारण तंत्र को मजबूत करने के लिए 400, 220 और 132 केवी के 61 ग्रिड सब स्टेशन तथा 33 केवी के 498 सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं। वहीं, 12 हजार 400 मेगावाट ऑवर बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए की गई है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया गया है। साथ ही, राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

2 हजार 300 से ज्यादा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं

सीएम ने कहा कि प्रदेश में पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए और सी के तहत अब तक 5 हजार मेगावाट से अधिक क्षमता के 2 हजार 300 से ज्यादा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, फीडर स्तर पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता के आधार पर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News