Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रदेश के लोगों को फिर से बड़ी सौगातें देने वाले हैं। सीएम भजनलाल शर्मा आज अन्तरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर आरआईसी, जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वन प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान का शिलान्यास करेंगे। साथ ही सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य में इको टूरिज्म फैसिलिटीज एवं केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर एवं नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट प्रदेश की जनता को समर्पित करेगे। इस अवसर पर वन मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं राजस्थान में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन का लोगो का अनावरण भी करेंगे।
वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षरक अरिजीत बनर्जी ने इस बात की जानकारी दी है। बनर्जी ने इस संबंध में बताया कि इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा वनमित्रों को किट वितरित करेगे। वहीं वन विभाग में फील्ड में कार्यरत महिला कार्मिकों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी करेगे।
वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षरक अरिजीत बनर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा वन विभाग के नवाचार डीजी-वन एप का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा विभागीय कार्यो में पारदर्शिता लाने हेतु नवीनतम आईटी तकनीक के उपयोग से विकसित ‘डिजी-वन-फोरेस्ट स्टेक’ एप विकसित किया गया है। इसका समुचित उपयोग विभाग के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
वानिकी दिवस की थीम है ‘फॉरेस्ट्स एण्ड फूड’
बनर्जी ने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में उपलब्ध राजकीय डेटा को यथा संभव एक ही प्लेटफार्म पर लाने के प्रयास किए जाने आवश्यक हैं जिससे कि विभागीय कार्यप्रणाली को आमजन के लिए भी अधिकाधिक उपयोगी एवं अधिक पारदर्शी बनाया जा सके। इस वर्ष वानिकी दिवस की थीम ‘फॉरेस्ट्स एण्ड फूड’ रखी गई है।
PC: mttvindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







