Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब अमरोहा के हसनपुर से से ये शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने युवक पर दुष्कर्म व उसके भाई पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि युवक ने तमंचे के बल पर महिला के साथ सात बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके भाई ने घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक महिला का रिश्तेदार है और अक्सर घर आता-जाता रहता था।
कुछ दिन पूर्व युवक ने अकेला पाकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के भाई ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







