ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का गोचर 1 अप्रैल से मीन राशि में होगा। यह चार राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा, जिससे इन्हें सुख, समृद्धि, और धन लाभ हो सकता है। इस दौरान परिवार के साथ संबंध भी बेहतर हो सकते हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 23 Mar 2025 05:13:09 PM (IST)
Updated Date: Sun, 23 Mar 2025 05:13:09 PM (IST)
HighLights
- चार राशियों पर शुक्र का गोचर होगा सकारात्मक असर।
- पारिवारिक संबंधों में सुधार और खुशी का अनुभव होगा।
- 1 अप्रैल को शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा।
धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि ग्रहों के गोचर व नक्षर परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव आते हैं। इस बार शुक्र ग्रह 1 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। वह 26 अप्रैल तक मीन राशि में वास करेंगे।
इसका चार राशियों पर बहुत ही सकारात्मक असर होगा। उनको सुख समृद्धि व धन का लाभ हो सकता है। इस दौरान परिवार के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। आइए आपको विस्तार से उन चार राशियों के बारे में बताते हैं ।
वृषभ राशि (Taurus)
 (1)(16)(21).jpg)
- शुक्र ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि की चांदी होने वाली है। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उनकी धन की समस्या खत्म हो सकती है, क्योंकि व्यापार में एक बड़ी डील मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति सुधरने की वजह से घर में आपका सम्मान बड़ जाएगा। पार्टनर से हो रहे विवाद सुलझ सकते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन मधुर हो जाएगा।
मकर राशि (Capricorn)
 (1)(10)(19).jpg)
- शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक दूर हो जाएगी। उनके रास्ते में आ रही बाधाएं अब खत्म होना शुरू हो जाएंगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान परिवार का साथ पूरा मिलेगा।
- धन लाभ होने से अचल संपत्ति व वाहनों की खरीद कर सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, जिससे पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। अपनी जीवन स्तर को सुधारने पर धन खर्च करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
 (1)(14)(20).jpg)
- कुंभ राशि के लिए नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। छात्रों की मेहनत सफल होगी। परीक्षा में अच्छे नंबर्स से पास होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में हो रहे घाटे अब बंद होंगे। यहां से आपका जीवन बदल जाएगा।
- नए मौके आपकी तलाश कर रहे हैं। इस दौरान व्यापार में पूंजी निवेश करेंगे। सिंगल जातकों की मनचाहे पार्टनर से शादी होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि (Pisces)
 (1)(14)(21).jpg)
- शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के जीवन में शुभ समाचार लेकर आएगा। जातकों के जीवन में आ रही अड़चनें खत्म होंगी। जीवन में धन की कमी दूर होगी।
- कारोबार में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत ही मधुर होंगे। परिवार के साथ सभी समस्याएं खत्म होंगी। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा।







