Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस को अपने अंदर की कमियों को खोजना चाहिए। आपकी कमी को कोई दूसरा दूर नहीं कर सकता है। आप जनता के बीच में जाइए, जनता के मन में पैठ बनाइए। आप इन आरोप-प्रत्यारोपों से कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने कहा- कांग्रेस लंबे समय से सभी जगह हार रही है। आप उसके कारण में जाइए, आपका नेतृत्व कैसा है, इसे भी देखिए। आप जनता के बीच में कितना रहते हैं, यह भी देखिए। उन्होंने कहा- कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है, वहां ईवीएम को दोष देती है। एसआईआर की बात करती है। लेकिन अब यह बहाने नहीं चलेंगे।
दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार सुबह सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे थे। वॉक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ जो टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से वह रसातल में जाएंगे।
pc- etvbharat.com
Parmarth TV







