Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश के गांवों के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि और सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का रोडमैप तैयार किया गया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के गांवों में शिक्षा, सड़क, खेल और कृषि कल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति देकर ‘वीबी-जी राम जी’ योजना के तहत राजस्थान को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जाए।
जानकारी के अनुसार सीएम ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को डिजिटल और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चरणबद्ध रूप से ‘अटल ज्ञान केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में आधुनिक लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं होंगी, जहां युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ करियर काउंसलिंग, वोकेशनल ट्रेनिंग और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।
pc- boltahindustan.in
Parmarth TV







