इंटरनेट डेस्क। आपको भी 11 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो आप भी सोच समझकर ही जाएं, जी हां देशभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल करने का फैसला किया है। यूनियनों का कहना है कि सरकार और बैंक प्रबंधन उनकी कई मांगों पर फैसला नहीं ले रहे हैं।
क्या हैं मांगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूनियनों का कहना है कि उनकी मांगे में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना में बदलाव और पेंशन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
चार दिन तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं
अगर 11 सितंबर को हड़ताल होती है तो कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं करीब चार दिन तक प्रभावित हो सकती हैं। 11 सितंबर को शुक्रवार है, इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार-रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी भी है, ऐसे में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।







