Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Vishwakarma Scheme: योजना का केवल ये लोग ही ले सकते हैं लाभ, जान लें क्या आप हैं पात्र | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी | Parmarth TV तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस से पहले सीएम भजनलाल देंगे ये बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस से पहले सीएम भजनलाल देंगे ये बड़ी सौगातें | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा स्वतंत्रता दिवस से पहले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह आज और कल सादुलशहर, अनूपगढ़ और बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। वह आज प्रातः सादुलशहर पहुंचेंगे, जहां बस स्टैंड परिसर में आयोजित ;तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे अनूपगढ़ स्थित 2 बी.एन.एम. चौकी पहुंचेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से संवाद करने के साथ ही बॉर्डर आउटपोस्ट का अवलोकन करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री अनूपगढ़ की धानमंडी में आयोजित समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न में बीकानेर जिले के मेघासर पहुंचेंगे, जहां वे मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा आज शाम को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित किसान भवन पहुंचकर ;विभाजन विभीषिका प्रदर्शनीका अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वे पीबीएम अस्पताल में सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण और निरीक्षण करेंगे। सायं में ही मुख्यमंत्री राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित ;एट होम, हाई-टी एवं ड्रोन शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सीएम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
रात्रि में वे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। स्वाधीनता दिवस पर शनिवार प्रातः मुख्यमंत्री स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह के पश्चात वे जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ;युवा संवाद: विकसित राजस्थान 2047 कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News