Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV

Rajasthan: हनुमानगढ़ में नगर परिषद सभापति चुनाव के पहले निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार, बंसल गुट के पास निर्दलीय पार्षदों का बहुमत | Parmarth TV

Rajasthan: हनुमानगढ़ में नगर परिषद सभापति चुनाव के पहले निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार, बंसल गुट के पास निर्दलीय पार्षदों का बहुमत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही हुए निकाय चुनावों के परिणामों के बाद आज बोर्ड के चेयरमैन बनाने को लेकर वोटिंग होगी। लेकिन उसके पहले एक बड़ी घटना सामने आई है और वो ये की फर्जी पट्टे मामले में हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आज सुबह संगरिया की एमजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीआईडी-सीबी की टीम विधायक को सुबह करीब 6 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची।

चार दिन के रिमांड पर भेजा
कोर्ट में पेशी के बाद विधायक को 4 दिन के रिमांड पर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम विधायक को कुछ देर के लिए संगरिया थाने भी लेकर गइ।. विधायक की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभापति पद के लिए आज ही चुनाव होना है। इससे स्थानीय राजनीति में हलचल और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद में विधायक गणेशराज बंसल गुट के पास निर्दलीय पार्षदों का बहुमत है। ऐसे में सभापति चुनाव के दिन विधायक की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर है। 

फर्जी पट्टे मामले में हुई गिरफ्तारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गणेशराज बंसल की गिरफ्तारी फर्जी पट्टे मामले में सीआईडी-सीबी की कार्रवाई के तहत हुई है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा हैं कि फर्जी पट्टा प्रकरण 2003 का हैं और अब अचानक ये कार्रवाई होना कई सवाल उठा रही है।

pc- NBT
 

Parmarth TV

Trending News