Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट, राजस्थान में आज बिक रहा किस भाव | Parmarth TV

Rajasthan Budget 2025: पूर्व सीएम गहलोत ने सरकार को याद दिलाई चुनावी गारंटी, कहा- आंकड़ों में उलझा रहे युवाओं को | Parmarth TV

Rajasthan Budget 2025: पूर्व सीएम गहलोत ने सरकार को याद दिलाई चुनावी गारंटी, कहा- आंकड़ों में उलझा रहे युवाओं को | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान का बजट 2025 पेश किया। बजट में कई बड़ी घोषणाएं भी की गई। 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरी, 150 यूनिट फ्री बिजली, 2 लाख परिवार को नए पट्टे और दो लाख मकनों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ ही मेट्रो के सैंकंड फेज के साथ और भी कई घोषणाएं हुई।

बजट घोषणाओं के बाद अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने अपनी गारंटी भुला दी। भाजपा के घोषणा पत्र में बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद और गेहूं की 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की गारंटी दी गई, पर इस बजट में बाजरे की खरीद का कोई जिक्र नहीं हुआ। 

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि पिछले बजट में राज्य सरकार ने एक साल में 1 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। अब राज्य सरकार खुद ही मान रही है कि 59,000 नौकरियां ही दे पाई है जिनमें भी अधिकांश हमारे कार्यकाल में शुरू हुई भर्तियां थीं। राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने वादा था कि जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी, राजस्थान के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि में 12 हजार रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार दूसरे बजट में भी केवल 9,000 रुपये ही किसान सम्मान निधि कर सकी है। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने पर पेट्रोल, डीजल के दाम पड़ोसी राज्य हरियाणा के समान हो जाएंगे परन्तु सत्ता में आते ही ये गारंटी भी भाजपा सरकार ने भुला दी है।

pc- news tak

 


Parmarth TV

Trending News