Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV

Rajasthan weather update: अब प्रदेश में चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, आ गया है नया अपडेट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: अब प्रदेश में चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, आ गया है नया अपडेट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 से 4 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

इससे लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी। हालांकि, सुबह और शाम अभी लोगों को कड़ाके की ठंड का ही सामना करना पड़ेगा। आगामी पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी। दिन में धूप निकलने की वजह से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने से ठंड का प्रभाव कम होगा। गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 12.2 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, कोटा में 9.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.3 डिग्री, जैसलमेर में 12.1 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री, अजमेर में 10.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.4 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, चूरू में 8.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.7 डिग्री, अंटा बारां में 8.4 डिग्री, जालौर में 11.8 डिग्री, सिरोही में 9.7 डिग्री, करौली में 5.3 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री और झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News