Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV

Rajasthan weather update: खतरे के निशान के करीब पहुंचा चंबल नदी का जलस्तर, आज इतने जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट  | Parmarth TV

Rajasthan weather update: खतरे के निशान के करीब पहुंचा चंबल नदी का जलस्तर, आज इतने जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट  | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस मानसून सीजन में अभी तक अच्छी बारिश हुई है। अब तक प्रदेश में 135 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। भारी बारिश के कारण कोटा बैराज से पानी छोड़ा गया है। इस कारण धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढक़र 127 मीटर हो गया है। इस नदी में जलस्तर का खतरे का निशान 130.79 मीटर है। जिला प्रशासन की ओर से एहतियातन निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आज प्रदेश के 4 जिलों कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश अन्य 26 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अभी जयपुर, बीकानेर से होकर गुजरने के कारण प्रदेश के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिन बारिश का दौर बना रहेगा। वहीं कोटा, उदयपुर संभाग के क्षेत्रों में आगामी 2 से 3 तीन तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आगामी 2-3 दिन कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का दौर बना रहेगा।

श्रीगंगानगर में पड़ रही है भीषण गर्मी
वहीं श्रीगंगानगर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में किया 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 35.4 डिग्री, सीकर में 34.0 डिग्री, कोटा में 33.2 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 32.8 डिग्री, बाड़मेर में 33.6 डिग्री, जैसलमेर में 38.1 डिग्री, जोधपुर में 33.7 डिग्री, बीकानेर में 40.6 डिग्री, चूरू में 39.0 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News