Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती सरकार को लेकर कर दिया है ये दावा | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने एक बार फिर से पूर्ववर्ती सरकार को लेकर कर दिया है ये दावा | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से केवल डेढ़ साल में ही पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पांच साल में किए गए कार्यों से ज्यादा काम किए जाने का दावा किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर विधानसभा क्षेत्र के गिरूड़ी गांव में शुक्रवार को आयोजित जनसभा के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने ये दावा किया है। 


उन्होंने इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने जो काम पिछले डेढ़ साल में किए हैं, उतने काम गत सरकार पूरे पांच साल में भी नहीं कर पाई। हमने पिछले डेढ़ साल में 32 हजार से अधिक फार्म पौंड बनवाए तथा किसानों को 253 लाख मीटर से अधिक तारबंदी के लिए अनुदान दिया। जबकि गत सरकार ने अपने पूरे पांच साल में 30 हजार से भी कम फार्म पौंड बनवाए तथा केवल 113 लाख मीटर तारबंदी के लिए अनुदान दिया था। 


सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि पिछली सरकार में बिजली उत्पादन क्षमता में केवल 3 हजार 948 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई, जबकि हमने डेढ़ साल में ही विद्युत उत्पादन क्षमता में 4 हजार 270 मेगावाट की बढ़ोतरी की है। 

हमने राजकीय महाविद्यालयों के 142 भवनों का निर्माण करवाया

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि हमने राजकीय महाविद्यालयों के 142 भवनों का निर्माण किया तथा 1 हजार 381 गांवों को सडक़ों से जोड़ चुके हैं, जबकि गत सरकार ने 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन बनवाए और महज 1 हजार 104 गांवों को ही सडक़ों से जोड़ा।  सीएम भजनलाल ने बताया कि हमने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में करीब 49 हजार श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाई, जबकि गत सरकार ने 5 साल में लगभग 54 हजार श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा करवाई।   अशोक गहलोत भी भी सोशल मीडिया के माध्यम से पांच साल बनाम डेढ़ साल की तुलना के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 

PC:  dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News