Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के शेखावाटी अंचल के अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा हैं। यहां पर तापमान में गिरावट आई है। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस लोगों को हो रहा है। शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू और पिलानी क्षेत्रों के साथ-साथ नागौर और बीकानेर के आसपास के इलाकों में हल्की ठंडी हवाओं का प्रभाव से ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है।
वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में घने कोहरे का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में आज से 22 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं हल्के बादल छाने की संभावना है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने से से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी जयपुर में 11.1 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, कोटा में 9.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री, बाड़मेर में 12.7 डिग्री, जैसलमेर में 11.6 डिग्री, जोधपुर में 11.6 डिग्री, माउंट आबू में 5.4 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, सिरोही में 5.4 डिग्री, अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 79 डिग्री, अलवर में 7.5 करौली में 6.5 डिग्री, दौसा में 5.5 डिग्री और झुंझुनूं में 8.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







