Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में फिर से शुरू होने वाला है बारिश का दौर, अब जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में फिर से शुरू होने वाला है बारिश का दौर, अब जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को अभी बारिश से राहत मिली हुई है। ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। इसी कारण तापमान में इजाफा होने से लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदेश में एक बार फिर से मौसम के बदलने के संकेत मिले हैं। आईएमडी के अनुसार, राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आएगा, जिससे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर 27 सितंबर से मौसम बदलेगा, जिसके बाद बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके तहत प्रदेश में 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इस नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार और रविवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप रहने के साथ तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, गरुवार को अधिक तापमान श्री गंगानगर में 38.8 डिग्री और सिरोही में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान

वहीं अजमेर में 22.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 23.0 डिग्री, वनस्थली में 22.2 डिग्री, अलवर में 25.6 डिग्री, पिलानी में 22.5 डिग्री, सीकर में 22.5 डिग्री, कोटा में 24.9 डिग्री, सिरोही में 18.1 डिग्री, करौली में 23.1 डिग्री, दौसा में 24.6 डिग्री, प्रतापगढ़ में 23.9 डिग्री, झुंझुनूं में 23.9 डिग्री, बाड़मेर में 24.8 डिग्री, चितौड़गढ़ में 23.8 डिग्री, उदयपुर में 24.3 डिग्री, जैसलमेर में 23 डिग्री, जोधपुर में 24.4 डिग्री, पाली में 22 डिग्री न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

PC:Ffirstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News