Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: 41 डिग्री के पार पहुंच तापमान, 17 अप्रैल से है हीटवेव की चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update:  41 डिग्री के पार पहुंच तापमान, 17 अप्रैल से है हीटवेव की चेतावनी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी का मौसम अब लोगों पर कहर ढाने लगा है। यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार जा चुका है, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। मंगलवार को राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान में बाड़मेर में 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोटा में ये तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

राजस्थान में गर्मी का प्रभाव बढ़ने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

विभाग की ओर से 17 अप्रैल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गइ है। वहीं 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर के लिए ये चेतावनी जारी हुई है। तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने, दोपहर में धूप से बचने और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है।

देश में इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है
वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी मानसून को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। देश में इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है। जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश औसत का करीब 92 प्रतिशत रह सकता है। इस दौरान लगभग 8 प्रतिशत बारिश कम होने की संभावना है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News