Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV

Tika Ram Jully का सीएम भजनलाल पर निशाना, कहा- आप पब्लिक को गुमराह करना बंद कीजिए | Parmarth TV

Tika Ram Jully का सीएम भजनलाल पर निशाना, कहा- आप पब्लिक को गुमराह करना बंद कीजिए | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने अब एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी, प्रदेश की जनता को कब तक गुमराह करेंगे? आप कह रहे हो, आपने 2 साल में इतने काम कर दिए, जो हमने 5 साल में नहीं किए थे। फिर आप विधानसभा से जब चर्चा कराने का समय आया, तब आपने एक सवा दो साल का प्रगति प्रतिवेदन रख दिया। उससे क्या मतलब है? आज हकीकत है, जो पूरे प्रदेश की जनता जान रही है।

जूली ने कहा कि जो आपने काम करवाए हैं ना, वे सामने आ रहे हैं। रोजाना बिल्डिंगें गिर रही हैं, बच्चे दबकर मर रहे हैं, प्रसूताओं की अस्पतालों में मौत हो रही है। रोजाना बलात्कार, रेप, चेन स्नैचिंग, साइबर ठगी, मर्डर, अपहरण ये सारी घटनाएँ सबके सामने आ रही हैं। आप पब्लिक को गुमराह करना बंद कीजिए।

कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपका विकास दिख रहा है। थोड़ी-सी बरसात होते ही जो सड़कों पर पानी भरा हुआ है ना, कोई निकासी नहीं है। नगर निकाय के चुनाव में आप जा रहे हो, जनता को बताओ, आपने कितने पट्टे दिए? आप तुलना करते हो ना हमारे समय के पट्टे और आपके समय के पट्टे बता दीजिए। नगर निकायों के अंदर हमने क्या काम कराया और आपने क्या काम करवाया, बता दीजिए। उल्टे हमने डबल-डबल नगर निकाय बनाए, डबल नगर निगम बनाए, आपने उनको तोड़ने का काम किया। नए जिले बनाएं, उनको खत्म करने का काम किया। तो आप विकास कहाँ चाहते थे? 

आप तो उल्टा जनता को गुमराह कर रहे हैं
जूली ने कहा कि आपने तो विकास की बात ही नहीं की, आप तो उल्टा जनता को गुमराह कर रहे हैं कि मैंने ईआरसीपी का जो  ‘राम जल सेतु’ नाम कर दिया, यमुना समझौता आपने कर दिया, नर्मदा समझौता कर दिया। आप जरा बता दीजिए, आपने बजट कितना मंजूर किया इनके लिए? डीपीआर तक नहीं बनी है और जनता को गुमराह कर रहे हैं। 3 साल पूरे हो चुके हैं, डेढ़ साल बाकी है। मुख्यमंत्री जी, कम-से-कम जनता से तो सच बोलिए। 

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Parmarth TV

Trending News