इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 9 में 6 बागी सांसदों का गुट किस दल में शामिल होगा। अभी ये तय नहीं हुआ है। इन सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के कयास लग रहे हैं। अब इन सांसदों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
खबर ये है कि उद्धव गुट की पार्टी के सांसदों की पसंद शिवसेना नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी है। अब मामले से परिचित सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि उद्धव के बागी सांसद, शिंदे की शिवसेना के स्थान पर भाजपा को पसंद कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार, इन सांसदों ने एक शर्त भी रख दी है। ये सांसद शिवसेना में शामिल होने पर भी बीजेपी से अगले चुनाव में टिकट का आश्वासन मांग रहे हैं। इस शर्त के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत में पहले ही जारी अनिश्चितताएं और बढ़ गई हैं। उद्धव ठाकरे से बगावत करने वालों 6 सांसदों में संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर के नाम बताए जा रह हैं।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







