Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 3,307 महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV अब Iran ने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर कर दिया है मिसाइल हमला, आठ एफ-15 सहित कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त | Parmarth TV BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, हो गया है तय | Parmarth TV Rahul Gandhi ने छात्रों, युवाओं और जेन जी से कही ये बड़ी बात, कहा- आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने… | Parmarth TV 8th Pay Commission: इस 40 साल पुराने नियम में हो सकता है बदलाव, इन्हें मिलेगा लाभ | Parmarth TV Nepal में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1367 पहुंची,  भारत ने भेजी राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप | Parmarth TV BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा आ रहे भारत, दुनिया की आधी पावर होगी दिल्ली में | Parmarth TV LPG Prices: क्या आपके शहर में बढ़ गए हैं सिलेंडर के दाम, कर लें चेक | Parmarth TV अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, ईरान ने भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं | Parmarth TV स्वामी रामदेव का दावा, आचार्य बालकृष्ण को जेल में मरवाकर और फिर उन्हे जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश | Parmarth TV

क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन यूपी पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी: Rahul Gandhi | Parmarth TV

क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस  और आदित्यनाथ के अधीन यूपी पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी: Rahul Gandhi | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली एनसीआर में एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप होने की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ – ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक। हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर – सब पार कर गई, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए। बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं। 

देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं
राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे – साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं। और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाकी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी? क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस  और आदित्यनाथ के अधीन यूपी पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं – इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News