इंटरनेट डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की परेशानी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस आज उनके इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। दूसरी और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज ऐलान कर दिया कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। खबरों के अनुसार, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान कर लिया कि आंदोलन को हर शहर में ले जाएंगे। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।
खबरों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर की गई है। इसमें एसआईआर के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाने की एसआईटी जांच की मांग है। महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ भी बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें एसआईआर की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं।
PC: livehindustan







