Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

US: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने का खतरा मंडरा, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले कानून पर किए दस्तखत | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई | Parmarth TV Government Scheme: बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी, सरकार ने किया ऐलान, जाने किस तारीख से शुरू होगी योजना | Parmarth TV Donald Trump अब यूरोप को लेकर उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, ऐसा किया तो… | Parmarth TV LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV लंदन से ढाका जा रहे विमान में दो लोग आपस में भिड़े, एक-दूसरे को मारे घूंसे | Parmarth TV टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी… | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या कम हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आज ये है रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6474 रुपए महंगी हुई चांदी, 1809 रुपए बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV

टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी… | Parmarth TV

टीएमसी का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा- वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में ईवीएम पर टीएमसी का चुनाव चिन्ह घास पर दो फूल नजर नहीं आएंगे।  चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह घास पर दो फूल और नाम 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' को फ्रीज कर दिया है। आयोग ने रितब्रत बनर्जी गुट से विवाद की सुनवाई  करते हुए ये कदम उठाया है।

चुनाव आयोग के इस कदम से उपचुनाव में ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी के उम्मीदवार नए नाम और नए चुनाव चिन्ह के साथ उतरेंगे। चुनाव आयोग की ओर से दोनों गुटों नया नाम और चुनाव चिन्ह की लिस्ट मांगी है। चुनाव आयोग के इस कदम पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं
इस संबंध में राहुल गांधी ने कहा कि पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न –बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है। जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं। वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी – ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं। ईसीआई की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है – मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं। यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

PC: jansatta.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News