इंटरनेट डेस्क। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर आज एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई।
इस हादसे में अभी तक 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 22 लोग झुलसे। खबरों के अनुसार, हादसे के 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए। करीब 15 लोगों के अभी फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। खबरों के अनुसार, ये हादसा कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ, जो प्रयागराज बॉर्डर पर स्थित है।
यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मजदूर काम कर रहे थे। इस धमाके की आवाज करीब दो किमी दूर तक सुनी गई। पटाखों में आग लगने के कारण लगातार धमाके होते रहे। खबरों के अनुसार, आज दोपहर करीब 12:30 बजे धमाके शुरू हुए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







