इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं।
खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है और इससे इनोवेशन, निवेश और ग्रोथ के लिए नए मौके खुल रहे हैं। मुश्किल हालातों के बावजूद देश ने 7.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। एआई के विकास की वजह से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के सामने नए सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले दो दशकों में ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट की ग्रोथ 20 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एआई सिक्योरिटी को लेकर देश की रणनीति पर बात करते हुए बताया कि पिछले 10 साल में भारत की इंस्टॉल्ड सोलर कैपेसिटी 2 गीगावाट से बढ़कर 160 गीगावाट से भी ज्यादा हो गई है। देश न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में भी आगे बढ़ रहा है और स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर पर काम कर रहा है।
PC: X







