Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

महाराष्ट्र में पीएम मोदी को लेकर Bhajanlal Sharma ने बोल दी है ये बड़ी बात  | Parmarth TV

महाराष्ट्र में पीएम मोदी को लेकर Bhajanlal Sharma ने बोल दी है ये बड़ी बात  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कई स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। 


भजनलाल शर्मा ने रविवार को ट्वीट किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में नागपुर प्रवास के दौरान आज नागपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधाकर कोहले के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उपस्थित जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए सभी से हर बूथ पर कमल खिलाने की अपील की।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि नागपुर सहित संपूर्ण महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी और विकास को प्राथमिकता देने वाली देवतुल्य जनता पुन: भाजपा-महायुति के समस्त प्रत्याशियों को विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान कर विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करेगी।


उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में नागपुर व विदर्भ से समस्त भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन में सहभागिता की और उपस्थित जनों को विकसित महाराष्ट्र के निर्माण हेतु भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सम्मानित जनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की भाजपा-महायुति सरकार के प्रति अथाह समर्थन एवं अटूट विश्वास आगामी चुनाव में विकासवाद और राष्ट्रवाद की प्रचंड विजय का ऐलान कर रहा है।

जलगांव सिटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश दामू भोले के समर्थन में किया संबोधित 

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में जलगांव सिटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश दामू भोले के समर्थन में आयोजित राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया व सभी से भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का आह्वान किया। सम्मेलन में ऊर्जा से सुसज्जित सम्मानित जनों का यह अपार उत्साह बता रहा है कि जलगांव सिटी के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी विजय का नया इतिहास रचने जा रही है।

PC: x

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News