Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया है ये अधिकार | Parmarth TV Jammu & Kashmir: ऊधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, 2 दहशतगर्दों को मार गिराया | Parmarth TV सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

राजस्थान में विधानसभा में Rahul Gandhi के खिलाफ हुई नारेबाजी, विपक्ष ने भी किया हंगामा | Parmarth TV

राजस्थान में विधानसभा में Rahul Gandhi के खिलाफ हुई नारेबाजी, विपक्ष ने भी किया हंगामा | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। आज सुबह विधानसभा में भारी हंगामा और नारेबाजी हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने इस मामले पर चर्चा कराने को कहा। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। विधानसभा अध्यक्ष के इनकार करने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा विधायक भी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान टीकाराम जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर सरकार पर सवाल उठाए।

इस दौरान सत्ता और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक हो गई। हंगामे के दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वहीं सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बोल दिया कि कल कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए इन्हें गेट पर रोका था।

राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की भी मांग की। आपको बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हुआ था।

PC:x

Trending News