इंटरनेट डेस्क। राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में खाली पड़े तीन सदस्यों के पदों को आज भर दिया गया है। मणिराम दास जी की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीनों पदों पर नियुक्ति दे दी गई है।
खबरों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महान्त नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, और महान्त दिनेन्द्र दास की मौजूदगी में मणिराम दास छावनी में बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में अयोध्या के राममंदिर ट्रस्ट में चंपतराय, राजेश मिश्रा और स्वर्गीय विमलेन्द्र मोहन मिश्रा के स्थान नए सदस्यो को नियुक्ति दी गई। इसमें अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट का सदस्य नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं। लोगों को ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्त का कई दिनों से इंतजार था।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







