इंटरनेट डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंच गए हैं। शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका प्लेन आज पालम एयरपोर्ट पर उतरा है। 2020 की गलवान झड़प के बाद जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा है। वे नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। जिनपिंग की आज शाम भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक पर भारत-चीन रिश्तों की आगे की दिशा को लेकर नजर रहेगी।
गलवान संघर्ष के बाद भारत में जिनपिंग की मोदी के साथ आमने-सामने की पहली बैठक होगी। इस मामले के बाद दोनों देशों के बीच एलएसी पर चार साल तक तनाव रहा। दोनों देश अब एलएसी से लेकर कारोबार तक 6 बड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात की
वहीं ब्रिक्स समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात की। उन्होंने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर व्यापार, निवेश, रक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
समिट में 11 सदस्य देशों के अलावा 10 पार्टनर देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे
आपको बता दें कि ब्रिक्स समिट में दस साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आएंगे। तीनों नेता इससे पहले 2016 में गोवा में हुए ब्रिक्स समिट में एक साथ नजर आए थे। इस पल का सभी को इंतजार है। इस समिट में 11 सदस्य देशों के अलावा 10 पार्टनर देशों के नेता भी हिस्सा लेंगे।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







