इंटरनेट डेस्क। जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया जारी है। बुधवार रात को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि देर रात हुए एक ऑपरेशन में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले 2 आतंकियों को मार गिराया है। खास बात है कि इससे पहले लश्कर के एक कमांडर को भी कश्मीर के बडगाम में जवानों ने ढेर कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार को देर रात मुठभेड़ हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक गोलियां चलीं और आखिर में भारतीय जवानों को सफलता प्राप्त हुई। बजाया जा रहा हैं कि दो आतंकी ढेर हो गए। हालांकि, इन की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सोहन इलाके में तलाशी अभियान के दौरान जवानों को आतंकियों की जानकारी मिली थी।
जानकारी के अनुसार मजालता के जंगलों में संदिग्ध हलचल महसूस होने पर सेना के जवानों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए गोलीबारी की। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। सुरक्षाबलों ने संदिग्धों की तलाश और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
pc- aaj tak







