Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Monsoon session: आज लोकसभा में शुरू होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत | Parmarth TV

Monsoon session: आज लोकसभा में शुरू होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इस दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र का आज का दिन भी हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। आज लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।

खबरों के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे इस चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बहस में पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर करीब 16 घंटों तक चर्चा होने की उम्मीद है।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अहम चर्चा से पहले सीडीएस जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से इस संबंध में बड़ा कदम उठाया गया है। कांग्रेस की ओर से अपने लोकसभा सांसदों के लिए एक व्हिप जारी कर उन्हें सोमवार से तीन दिनों तक सदन में उपस्थित रहने को बोल गया है।

आपको बता दें कि मानसून सत्र के पहले सप्ताह का अधिकांश समय हंगामे के कारण व्यर्थ ही चला गया। इस दौरान अधिकांश समय विपक्ष के बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआइआर) और अन्य मुद्दों पर विरोध के कारण ऐसा हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे 100 से ज्यादा आतंकी
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी के बाद भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की इस सैन्य कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News