Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: टेंशन होगी खत्म, 60 साल का होने पर व्यक्ति को मिलेगी हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन | Parmarth TV Rajasthan: जयपुर में भाजपा बहुमत के करीब, बीकानेर में कांग्रेस बनाएगी मेयर, यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV

National Weather Forecast: आज राजस्थान के 16 जिलों में है आंधी-बारिश का अलर्ट, जारी हो चुकी है ये चेतावनी | Parmarth TV

National Weather Forecast: आज राजस्थान के 16 जिलों में है आंधी-बारिश का अलर्ट, जारी हो चुकी है ये चेतावनी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी भी झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं राजस्थान में भी मौसम बदल चुका है। एक बार फिर से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कहींकहीं भारी बारिश होने  का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। इस दौरान उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहींकहीं बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर भी बारिश देशने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास सक्रिय हो चुका है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ ही श्रीगंगानगर, पाली, करौली, बारां, डीग, चूरू, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, राजसमंद, हनुमानगढ़, भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर में आंधीबारिश की चेतावनी है। प्रदेश के इन. इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में हुआ रिकॉर्ड
विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes.indiatimes

Trending News