Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: टेंशन होगी खत्म, 60 साल का होने पर व्यक्ति को मिलेगी हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन | Parmarth TV Rajasthan: जयपुर में भाजपा बहुमत के करीब, बीकानेर में कांग्रेस बनाएगी मेयर, यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 183 अंक नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स की शुरुआत 226 अंक की बढ़त में हुई, लेकिन दोपहर बाद यह लाल निशान में चला गया। अंत में 183.15 अंक (0.24 प्रतिशत) टूटकर 77,472.94 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत लुढ़ककर 24,207.75 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांकों में तेजी रही थी।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिर गया। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.81 प्रतिशत ऊपर रहा।

Also Read : नेपाल में अचानक आयी बाढ़ से 18 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 1.47 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में भी हावी रही। धातु, बैंकिंग, वित्त और रसायन समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर दो प्रतिशत के करीब गिर गये। एलएंडटी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूटे। बीईएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, टीसीएस, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी मजबूत बंद हुए।

Pic Credit : ANI

Trending News