Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: टेंशन होगी खत्म, 60 साल का होने पर व्यक्ति को मिलेगी हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन | Parmarth TV Rajasthan: जयपुर में भाजपा बहुमत के करीब, बीकानेर में कांग्रेस बनाएगी मेयर, यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV

RBI ने ठगी का शिकार होने से बचने के लिए बता दिए हैं ये तीन नियम, जान लें | Parmarth TV

RBI ने ठगी का शिकार होने से बचने के लिए बता दिए हैं ये तीन नियम, जान लें | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में ठगों द्वारा अपनी करतूतों को अंजाम देने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाए जा रहे हैं। मैसेज या फोन के माध्यम से भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को ठगी का शिकार होने से बचने के लिए सतर्क किया है।

आपको बता दें कि इन दिनों कई लोगों के मोबाइल में ऐसा मैसेज आ रहा है कि केवाईसी अपडेट करें, वरना आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसी मैसेज से  लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आरबीआई ने ग्राहकों को ऐसे फर्जी मैसेज, कॉल और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही इससे बचने के तरीके भी बताए हैं। लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए आरबीआई ने लोगों को तीन नियम बताए हैं, जिससे कि आप ऐसी ठगी का शिकार ना हो पाएं। 

अगर आपको केवाइसी अपडेट के नाम पर कोई मैसेज या कॉल आता है और तुरंत बिना जांच किए किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी व्यक्ति को अपनी बैंकिंग जानकारी दें। केवाईसी अपडेट करने के लिए कोई लिंक आता है तो उस पर क्लिक करने के बजाय अपने बैंक या एनबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट, एप या हेल्पलाइन के जरिए जानकारी की पुष्टि करें। 

किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
आरबीआई ने बताया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड पिन, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी को भी नहीं दें। ऐसा कर आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। 

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News