Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें! ये है ताजा रेट | Parmarth TV BJP: नाराज फूफा वाले बयान पर सियासत हुई तेज, नितिन नवीन ने किया पीएम मोदी की टिप्पणी का समर्थन, विपक्ष भड़का | Parmarth TV LPG Prices: बुक करवाने से पहले चेक कर लें एलपीजी सिलेंडरों की ताजा रेट | Parmarth TV Germany में पहली बार इस पार्टी को मिली जीत, परिणाम को लेकर यहां पर बढ़ी चिंता | Parmarth TV Sachin Pilot ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात, इस बात के लिए जताया आभार | Parmarth TV LPG booking New rules: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बदले नियम, अब मिलेगा बुक करने के इतने दिनों बाद | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,406 रुपए महंगी हो गई है चांदी, इतन बढ़ गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने जारी होगी 24वीं किस्त! आज ही करवा लें ये जरूरी काम | Parmarth TV Congress: पीएम मोदी के 'नाराज फूफा' वाले बयान पर खरगे के निशाने पर पीएम, लोकतंत्र में सवालों को दबाने के लिए मोदी अपनाते हैं ये नए नाम देने के हथकंडे | Parmarth TV

National Weather Forecast: कई राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इतने जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम | Parmarth TV

National Weather Forecast: कई राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इतने जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई  राज्यों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून की वापसी हो गई है। विभाग ने आज प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज के लिए दो दर्जन से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग की ओर से आज टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा समेत करीब 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी  जयपुर में भी बादल गरजने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जयपुर में अभी रिमझिम बारिश हो रही है। कल भी ऐसा ही मौसम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रहेगा। 

मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 7 सितंबर तक दोबारा से मानसून सक्रिय  होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 4 से 7 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कोटा संभाग में 9 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 

राजस्थान के इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज और कल कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल है। वहीं अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, सीकर समेत करीब 29 जिलों में बादल गरजने और झौंकेदार तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News