Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rajasthan: जयपुर में भाजपा बहुमत के करीब, बीकानेर में कांग्रेस बनाएगी मेयर, यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV

National Weather Forecast: भारी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, अब  राजस्थान सहित 14 राज्यों के लिए है जारी हुआ अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: भारी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, अब  राजस्थान सहित 14 राज्यों के लिए है जारी हुआ अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों लोगों को बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लोगों को अभी भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से आज भी राजस्थान सहित 14 राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में अगले 10 घंटे बहुत भारी साबित हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ राज्यों में आज ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब,  मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।

हालांकि आज से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है। आज और कल कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जातई है। आज पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा और झालावाड़ में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं  का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PC: hindi.downtoearth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News