Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से आ गई है तेजी | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कर दी तैयारी, ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक की अमित शाह से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV DA: 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार कर्मचारियों को देने वाली है ये बड़ी सौगात! | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, ये है पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट | Parmarth TV मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने फिर किया नई दिल्ली का दौरा, अब… | Parmarth TV 8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े बदलाव: फिटमेंट फैक्टर, HRA, इंक्रीमेंट और एरियर पर जानें ताजा अपडेट | Parmarth TV रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹50,000 चाहिए? जानिए कितनी SIP और कितना फंड होगा जरूरी | Parmarth TV

NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV

NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दावा किया कि कि नीट-यूजी 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। चार्जशीट 28 जुलाई को दाखिल की गई थी। इसकी जानकारी अब सामने आई है।

इस चार्जशीट के अनुसार, विशेषज्ञ एनटीए ऑफिस से होटल लौटकर याद किए गए सवाल पर्चियों पर लिखते थे। इसके बाद इन्हें बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क के जरिए छात्रों तक पहुंचाया जाता था। सीबीआई की ओर से इस संबंध में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें एनटीए के तीन विशेषज्ञ शामिल हैं। तीनों पर पेपर तैयार करने और मॉडरेशन के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर पेपर लीक किए जाने के आरोप लगे हैं।

लीक पेपर टेलीग्राम, वॉट्सएप, पीडीएफ और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी फैलाए गए। पेपर लीक किसी एक व्यक्ति की साजिश नहीं थी, बल्कि एनडीए विशेषज्ञ, प्राइवेट कोचिंग संचालकों, बिचौलियों और कुछ छात्रों की मिलीभगत से पूरा नेटवर्क तैयार किया गया था।

सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में दावा किया गया है परीक्षा से कई महीने पहले ही कोचिंग संचालकों और बिचौलियों ने एनटीए के तीनों विशेषज्ञों से संपर्क साधा था। इनके बीच संबंधित लोगों के बीच लगातार बातचीत, मुलाकातें और पैसों का लेन-देन हुआ। इस प्रकार से पेपर लीक की पूरी साजिश रची गई।

शामिल थे ये विशेषज्ञ
सीबीआई ने खुलासा किया कि विशेषज्ञ मनीषा गुरुनाथ मंधारे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा संजय हवलदार एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे। इसके बाद होटल लौटकर सवाल पर्चियों तैयार की जाती थी।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News