Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

EPFO: रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ खाते में जमा राशि पर मिलता है ब्याज, तुरंत नहीं करें ऐसा | Parmarth TV Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश | Parmarth TV Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने अचानक की अमित शाह से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने अचानक की अमित शाह से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इस मुलाकात को लेकर सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री का यमुना जल समझौते के लिए आभार भी प्रकट किया। इस दौरान राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र के सशक्तीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।

केन्द्रीय मंत्री मांडविया और नायडू से भी की मुलाकात

सीएम ने दिल्ली दौरे पर केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मांडविया से मुलाकात कर प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने संबंधी विषयों पर बातचीत की। वहीं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू से भी शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार तथा प्रदेश के प्रमुख शहरों को अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय हवाई नेटवर्क से जोड़ने से संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस संबध में लग रहे हैं कयास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस दिल्ली दौरे को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो चुका है। लोगों द्वारा इस दौरे को भी मंत्रिमंडल फेरबदल से भी जोड़ रहे हैं। समय ही बनाएगा कि भजनलाल सरकार के मंत्रियों में फेदबदल होता है या नहीं।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News