खेल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने से ये झटका लगा है। इसी कारण वह आज श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे हैं।
आज उनके स्थान पर केएल राहुल का कप्तानी सौंपी गई है। कल अभ्यास के दौरान उनके दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई थी। पहले टेस्ट मैच को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को आराम देने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने इस संबंध में बताया कि गुरुवार को अभ्यास के दौरान गिल के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी थी। एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम शुभमन गिल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। इसी कारण वह श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेले। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
श्रीलंका इलेवन ने बना लिए हैं 134 रन
मैच में श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका इलेवन ने समाचार लिखे जाने तक एक विकेट गंवाकर134 रन बनाए लिए हैं। श्रीलंकाई टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो ने 65 गेंदों पर 66 की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। वह रन आउट हुए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज रविन्दु रसन्था 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पसिंदु सोरियाबंदरा ने नाबाद 16 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। अभी कोई भी गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका है।
PC:cricinfo







