Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: दोनों धातुओं की कीमतों में फिर से आ गई है तेजी | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कर दी तैयारी, ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक की अमित शाह से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV DA: 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार कर्मचारियों को देने वाली है ये बड़ी सौगात! | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, ये है पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट | Parmarth TV मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने फिर किया नई दिल्ली का दौरा, अब… | Parmarth TV 8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े बदलाव: फिटमेंट फैक्टर, HRA, इंक्रीमेंट और एरियर पर जानें ताजा अपडेट | Parmarth TV रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹50,000 चाहिए? जानिए कितनी SIP और कितना फंड होगा जरूरी | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 455.59 अंक (0.58 प्रतिशत) टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स साढ़े तीन महीने के उच्चतम स्तर पर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 65.35 अंक (0.27 प्रतिशत) फिसलकर 24,570.65 अंक पर आ गया।

वृहत बाजार में भी मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 फीसदी मजबूत हुआ। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.05 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर ज़ी सिनेमा पर होगा ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

ऑटो, आईटी और धातु शेयरों में तेजी रही। निफ्टी ऑटो 1.84 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.42 और निफ्टी धातु 0.50 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर करीब छह प्रतिशत गिर गया। बजाज फिनसर्व चार प्रतिशत से अधिक फिसल गया। आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट में साढ़े तीन से पौने चार फीसदी की गिरावट रही।

एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा टूटे। टाइटन, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और इटरनल के शेयर भी लाल निशान में रहे।टीसीएस में सबसे अधिक साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई फीसदी और भारतीय स्टेट बैंक का एक फीसदी की बढ़त में रहा। टेक महिंद्रा, बीईएल, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, मारुति सुजुकी और पावरग्रिड के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Pic Credit : ANI

Trending News