इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज सोना बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया है। वहीं चांदी कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी में भी करीब 1.1% तक की तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग ₹1,48,858 प्रति 10 ग्राम के मुकाबले ₹1,49,355 प्रति 10 ग्राम पर आप ओपन हुआ है।
इसके बाद सोना ₹793 यानी 0.53% की तेजी के साथ ₹1,49,651 प्रति दस ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है। आज के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज गोल्ड ने ₹1,49,164 प्रति दस ग्राम का निचला स्तर और ₹1,49,648 प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 सितंबर 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग ₹2,25,836 प्रति किलो के मुकाबले ₹2,27,993 प्रति किलो पर ओपन हुआ। सुबह चांदी ₹2,549 यानी 1.13% की तेजी के साथ ₹2,28,385 प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई है। इसने ₹2,27,481 प्रति किलो का निचला स्तर और ₹2,28,401 प्रति किलो का ऊपरी स्तर छुआ।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







