इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। अब उनके खिलाफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर रायबरेली में मानहानि का परिवाद दर्ज हुआ है।
खबरों के अनुसार, प्रगति पुरम निवासी भाजपा कार्यकर्ता व अधिवक्ता शकील अहमद खान ने इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया।
भाजपा कार्यकर्ता ने न्यायालय को बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 20 मई को डीह के लोधवारी गांव में जनसभा में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह गृहमंत्री अमित शाह आदि के खिलाफ अभद्र व मानहानि कारक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे विश्व स्तर पर पीएम और गृहमंत्री की छवि धूमिल हुई है।
खबरों के अनुसार, मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन विनयशील ने की। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने 15 जून की तिथि बयान के लिए तय की है।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







