Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विक्टोरिया दिवस के मौके पर सजाई गईं दिलकश झांकियां | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल कीमतें | Parmarth TV PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Supreme Court ने खारिज की डॉग लवर्स की सारी याचिकाएं, कहा- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नरेंद्र “surrender” मोदी ने भारत के किसानों के साथ विश्वासघात किया है और किसान यह बात समझ चुके हैं। यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला है।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात में उनकी चिंता साफ़ दिखी। महंगाई, बढ़ती लागत और  एमएसपी की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब भारी सब्सिडी और मशीनी ताक़त से लैस विदेशी फसलों के सामने बिना तैयारी खड़ा किया जा रहा है। यह बराबरी की लड़ाई नहीं, एकतरफ़ा दबाव है। सरकार के खोखले आश्वासन अब नहीं चलेंगे। किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता। कुछ भी हो जाए, मैं और कांग्रेस पार्टी भारत के अन्नदाताओं के हक़, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़े हैं।

ट्रेड डील के जरिए सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी संसद में इस ट्रेड डील को लेकर कहा था कि ट्रेड डील के जरिए सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है। ऐसा पहले देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी आयात 46 अरब डॉलर से बढ़कर 146 अरब डॉलर हो जाएगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News