Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

Rajasthan: एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  छोड़ने पड़े थे आंसू गैंस के गोले  | Parmarth TV

Rajasthan: एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  छोड़ने पड़े थे आंसू गैंस के गोले  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी कर रहे एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को आज पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। खबरों के अनुसार, राजस्थान पुलिस के एडीजी विजय बंसल करीब 12 बजे समरावता गांव में भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे थे। यहां पर पुलिस बल को नरेश मीणा के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा है। एडीजी ने इससे पहले नरेश मीणा को सरेंडर करने की हिदायत दी थी।

इसके बाद नरेश मीणा के समर्थकों के विरोध के कारण पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोडऩे पड़े। हालांकि बाद में पुलिस को नरेश मीणा को पकडऩे में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस नरेश मीणा को एक बख्तरबंद गाड़ी में बिठाकर तुरंत गांव से निकल गई।  इससे पहले निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि मैं समरावता गांव के अंदर बैठा हूं। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए गांव को चारो तरफ से घेर लिया था। इसके बाद पुलिस गांव में आमजन का प्रवेश बंद कर दिया। 

ये है मामला: 

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। नरेश मीणा ने ईवीएम में उनके सिंबल हल्का नजर आने का आरोप लगाया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने इस संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर जाहिर की। समरावता बूथ पर पहुंचे तो पुलिस ने नरेश मीणा को मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान हुई नोंकझोंक में नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया।

PC: hindi.news24online

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News