Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा ने दे दिए हैं खुली बगावत के संकेत! भजनलाल सरकार पर लगा दिया है गंभीर आरोप  | Parmarth TV

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा ने दे दिए हैं खुली बगावत के संकेत! भजनलाल सरकार पर लगा दिया है गंभीर आरोप  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर खुली बगावत करने के संकेत दे दिए हैं। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने अब भजनलाल सरकार पर जासूसी करने और फोन टैप करने का संगीन आरोप लगाया है।

खबरों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार के कुछ मामले बीच में उठाए थे। पचास फर्जी थानेदारों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इस संबंध में बोल दिया कि मैंने जब कहा कि ये परीक्षा रद्द करो, तो सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। उल्टा सरकार की तरफ से जैसा पिछले राज में हुआ करता था, वैसा ही हो रहा है। चप्पे-चप्पे पर मेरे लिए सीआईडी लगाई जा रही है और मेरा टेलीफोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेरे टेलीफोन रिकॉर्ड करवाए, सीआईडी लगाई।

मेरी हां कहने की आदत नहीं है, लेकिन जो कहता हूं, सच कहता हूं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाराज चल रहे राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक कार्यक्रम में कहा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बात दें कि हाल ही में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा में बोल दिया था कि समय मिलावट का है और हां में हां करते जाएंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे। हां जी के दरबार में जो ना जी कहेगा तो मरेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि मेरी हां कहने की आदत नहीं है, लेकिन जो कहता हूं, सच कहता हूं।

PC:Rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News