Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से दोहरा दी है फोन टैपिंग की बात, क्या भाजपा लेगी बड़ा एक्शन? | Parmarth TV

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से दोहरा दी है फोन टैपिंग की बात, क्या भाजपा लेगी बड़ा एक्शन? | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर से फोन टैपिंग की बात दोहराकर भाजपा सरकार में हडक़ंप मचा दिया है। जालौर के रानीवाड़ा में मीणा समाज के एक कार्यक्रम में किरोड़ी लाल ने फिर से ये बात दोहराते हुए बोल दिया कि अब भी मेरा फोन टैप हो रहा है, अब तो इसे बंद होना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बाद किरोड़ी ने फिर से ये बात दोहराई है। जालौर में आयोजित कार्यक्रम में किरोड़ी लाल मीणा ने बोल दिया कि मेरा सरकार से टंटा चल रहा है, कई लोग कहते हैं कि आप टंटा क्यों करते रहते हो, आपको पावर मिला है, उसे यूज करो। इस पर उन्होंने कहा कि इसको मैं पावर नहीं मानता हूं।

राजस्थान भाजपा में वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस दौरान बोल दिया कि मुख्यमंत्री से कहा था कि चाहे थानेदार का मामला हो, डॉक्टर का हो… मछली पकड़ी गई है, लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़े गए, उन्हें पकड़ो, मेरी दृष्टि में यह किसी तरह से अनुशासनहीनता नहीं है।

पहले के अधिकारी अभी तक बैठे हैं, मेरा टेलीफोन रिकॉर्ड कर रहे हैं
भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए बोल दिया कि इंदिरा गांधी के राज में मेरे पीछे हरदम सीआईडी रहती थी, मेरा टेलीफोन रिकॉर्ड होता था। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि पहले के अधिकारी अभी तक बैठे हैं, मेरा टेलीफोन रिकॉर्ड कर रहे हैं, आज भी फोन रिकॉर्ड हो रहा है. यह बात सही है, मुझे यह बात घर में बतानी चाहिए थी।अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से किरोड़ी लाल मीणा को लेकर क्या कदम उठाया जाता है, ये देखने वाली बात होगी।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News