Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

इबोला प्रतिबंधों के कारण अमेरिका जा रही उड़ान को मॉन्ट्रियल की ओर मोड़ा गया | Parmarth TV नीट पेपर लीक में भाजपा नेता पकड़े गए हैं इसलिए आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई : Gehlot | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई है दोनों ईंधनों की कीमतें! आज ये है रेट | Parmarth TV वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है Iran, अमेरिका ने जताया विरोध | Parmarth TV 700 सालों बाद पहली बार भोजशाला में हुआ ऐसा, बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु… | Parmarth TV Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च की | Parmarth TV SBI: कल से लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक! आज ही निपटा लें जरूरी काम | Parmarth TV Government Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल पूरे होने से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जान लें | Parmarth TV तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में 'अन्य सेवा' से आईएएस चयन की प्रक्रिया में जिस प्रकार का विलंब और पक्षपात की खबरें सामने आ रही हैं, वह चिंताजनक है। जब यूपीएससी बोर्ड और केंद्र सरकार ने नामों पर मुहर लगा दी है, तो फिर पिछले एक माह से सीएमओ स्तर पर इन पदोन्नतियों को क्यों रोका गया है?

प्रशासनिक नियुक्तियों में योग्यता और पारदर्शिता के बजाय 'पसंदीदा' चेहरों या राजनीतिक रसूख को प्राथमिकता देना संस्थागत गरिमा के विरुद्ध है। चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के रिश्तों और निकटता की जो चर्चाएँ सार्वजनिक हो रही हैं, उनसे सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इस गतिरोध को समाप्त कर योग्यता के आधार पर अविलंब नियुक्तियाँ जारी की जाएं, ताकि प्रशासनिक ढांचा राजनीति से मुक्त होकर सुचारू रूप से कार्य कर सके।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News