Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बीच दिया कुमारी ने अचानक पीएम मोदी से की मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा के बीच दिया कुमारी ने अचानक पीएम मोदी से की मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लम्बे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार नहीं हुआ है। इसकी चर्चा अभी भी जारी है। इस चर्चा के बीच उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी  ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस बात की जानकारी दिया कुमारी ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने मंगलवार को एक्स के माध्यम से कहा कि आज दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन, सकारात्मक दृष्टि और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करती है। उनकी सादगी, जनसेवा का जुनून और नेतृत्व क्षमता मानव कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो चुके हैं। वहीं दिया कुमारी ने मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन विकास, नई संभावनाओं और आगामी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। माननीय मंत्री द्वारा दिए गए सुझाव और मार्गदर्शन से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा और गति मिलेगी।

ओम बिरला से भी की शिष्टाचार भेंट

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर अनेक महत्वपूर्ण तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और उपयोगी चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर कार्य करने के विषय में लोकसभा अध्यक्ष के विचार अत्यंत मार्गदर्शक हैं।

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News