Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV

इंदौर में चातुर्मास के लिए एक साथ 81 जैन श्वेतांबर संतों का नगर प्रवेश कल, चार माह बहेगी भक्ति की बयार

इंदौर में चातुर्मास के लिए एक साथ 81 जैन श्वेतांबर संतों का नगर प्रवेश कल, चार माह बहेगी भक्ति की बयार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चातुर्मास के लिए इस वर्ष जैन श्वेतांबर देवसुर तपागच्छ समाज के 81 संतों का इंदौर नगर आगमन होगा। संतों का मंगल प्रवेश 8 जुलाई को शहर की सीमा स्थित हायलिंक सिटी जैन तपागच्छ मंदिर में होगा। संतों की अगवानी के लिए समाज के महिला मंडल, पुरुष मंडल, युवा एवं विभिन्न धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि एकत्रित होंगे। बैंड-बाजों, मंगल कलश, धर्मध्वज एवं भक्ति-भाव के साथ संतों की अगवानी करेंगे।

संत गुजरात, महाराष्ट्र एवं राजस्थान से दीर्घ पदयात्रा (विहार) करते हुए इंदौर पहुंच रहे हैं। चार माह के चातुर्मास काल में सभी संत इंदौर के लगभग 20 प्रमुख जैन संघों एवं धार्मिक स्थलों पर विराजमान रहेंगे। चातुर्मास के दौरान वे धर्मसभा, प्रवचन, स्वाध्याय, तप, संयम, जप एवं विविध धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को धर्म आराधना, सदाचार, संस्कार, आत्मकल्याण एवं मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे।

संतों का चातुर्मास पिपली बाजार, तिलक नगर, कालानी नगर, कंचन बाग, रतनबाग, विजय नगर, महेश नगर, गुमास्ता नगर, द्वारकापुरी सहित विभिन्न श्रीसंघों में आयोजित किया जाएगा।आयोजन की तैयारी को लेकर हुई बैठक में कैलाशजी नाहर, यशवंतजी जैन, पुंडरीक पालरेचा, प्रवीण गुरु, महेंद्र गुरु, विपिन सोनी, आरके. मेहता, अरविंद डोसी, प्रकाश शाह एवं सोमिल कोठारी आदि उपस्थित थे।

12 जुलाई को राजवाड़ा से निकलेगा संतों का चल समारोह

इंदौर: दिगंबर जैन संत चतुर्थ पट्टाचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ चातुर्मास नेमिनगर (जैन कालोनी) में होगा।चातुर्मास की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।इसमें चातुर्मास की तैयारियों को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए। इसमें बताया गया कि आचार्य श्री ससंघ का मंगल प्रवेश इंदौर की धर्मधरा पर 12 जुलाई रविवार को होगा।

इस अवसर पर मंगल प्रवेश चल समारोह राजबाड़ा से उदासीन आश्रम के लिए सुबह 8 बजे निकलेगा। चातुर्मास समिति के प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार सेठी ने बताया कि बैठक में इंदौर के अनेकों मंदिरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने एक मत से कहा कि इस चतुर्मास को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। साथ ही आचार्य श्री ससंघ के वहद स्तर के मंगल प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई है।

आचार्य संघ 12 जुलाई से 25 जुलाई तक इंदौर के अनेक जिनालयों के दर्शन करते हुए समाज जनों को लाभ प्रदान करेंगे। नेमिनगर में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 26 जुलाई रविवार को होगा। कलश स्थापना 2 अगस्त को की जाएगी। बैठक में नरेंद्र वेद, टीके वेद, प्रदीप बडजात्या, सुशील पांड्या, देवेंद्र सेठी, कमल अग्रवाल, डीके जैन, मनोहर झांझरी, राकेश विनायका, कीर्ति पांड्या, हेमंत जैन, प्रकाश चंद बड़जात्या, राजेश -नीता जैन, राजेश कानुनगों, नीरज मोदी, पारस जैन, मयंक जैन, अर्पित वाणी, मुकेश बाकलीवाल, बाहुबली पांडया, उपस्थित थे।संचालन गिरीश पाटौदी ने किया। आभार कैलाश लुहाड़िया ने माना।

प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में विवाद, मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी ने महाप्रबंधक पर लगाया मारपीट का आरोप

Trending News