Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

कार्तिक पूर्णिमा… शिप्रा नदी में सुबह होगा पर्व स्नान, शाम को दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा… शिप्रा नदी में सुबह होगा पर्व स्नान, शाम को दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा स्नान का शैव और वैष्णव दोनों संप्रदायों के लिए विशेष महत्व है। गंगा सहित देश की सभी पवित्र नदियों में स्नानार्थियों के आने का सिलसिला गुरुवार की शाम से जारी हो जाएगा। अधिक ठंडक नहीं पड़ने से स्नानार्थियों के लिए अभी मौसम अनुकूल है। माना जा रहा है इसके चलते घाटों पर भीड़ कुछ ज्यादा ही पहुंच सकती है।

By Shashank Shekhar Bajpai

Edited By: Shashank Shekhar Bajpai

Publish Date: Wed, 13 Nov 2024 02:06:29 PM (IST)

Updated Date: Wed, 13 Nov 2024 02:06:29 PM (IST)

कार्तिक मास में तीर्थ स्नान और दीपदान का विशेष महत्व होता है। फोटो- प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. 15 नवंबर को शिप्रा में सुबह पर्व स्नान और शाम को दीपदान होगा।
  2. कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान से पितरों का मार्ग आलोकित होता है।
  3. भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में निशुल्क दीपदान का समापन होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर को मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में सुबह पर्व स्नान तथा शाम को दीपदान होगा। दीपों की जगमगाहट से शिप्रा का आंचल आकाश गंगा की तरह दमकेगा। इस दिन से शिप्रा तट पर कार्तिक मेले का शुभारंभ भी होगा।

ज्योतिर्विद पं. हरिहर पंड्या ने बताया कार्तिक मास में तीर्थ स्नान और दीपदान का विशेष महत्व है। जो श्रद्धालु इस एक माह में तीर्थ स्नान व दीपदान करने का धर्मलाभ नहीं ले पाए हैं, वे कार्तिक पूर्णिमा पर लाभ ले सकते हैं। वैसे अभी तक बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ने की वजह से घाटों पर ज्यादा भीड़ पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से पितरों का मार्ग आलोकित होता है और वे प्रसन्न होकर वंशजों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन शिप्रा स्नान के बाद पितृकर्म करने से भी लाभ होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर देवालयों में दीपदान का विशेष महत्व है।

naidunia_image

गणपतेश्वर महादेव को लगेगा महाभोग

कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा के रामघाट स्थित श्री गणपतेश्वर महादेव मंदिर में छप्पन पकवानों का महाभोग लगाया जाएगा। पुजारी पं. गौरव उपाध्याय ने बताया शाम को गोधूलि बेला में भगवान को छप्पन पकवानों का महाभोग लगाकर महाआरती की जाएगी। दीपपर्व पर मंदिर में दीपमालिका भी सजाई जाएगी।

इस्कॉन में दीपदान का समापन

कार्तिक पूर्णिमा पर भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में दीपदान का समापन होगा। राघव पंडित दास प्रभु ने बताया कार्तिक मास में प्रतिदिन शाम को भक्त भगवान राधा मदनमोहन को दीपदान करते हैं।

मंदिर द्वारा भक्तों के लिए निशुल्क दीपदान की व्यवस्था की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का समापन होगा। भक्तों को शाम 7.30 बजे महाप्रसादी का वितरण होगा।

कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव 15 को

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की संस्था प्रभु प्रेमी संघ परिवार द्वारा कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के अनुयायियों द्वारा देवास रोड स्थित निजी गार्डन में 15 नवंबर को शाम 4 बजे कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव, दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसके साथ ही भजन, छप्पन भोग, दीपदान एवं गरबे भी होंगे। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष अजय पांडे और हेमा केसरिया ने दी है।

Trending News